|| बेवक्त की उलझन ||
अजीब उल्झन लिए जिंदगी
बेवक्त खड़ी हो जाती है ।
जले दियो की लौ को
झट से बुझा देती है ।।
सन्नाटा सूनापन लिए जिंदगी
शून्य बन जाती है ।
मंथन चिंतन मन में क्षण क्षण
बेचैनी बढा़ जाती है ।।
आस की सांस, जीने की लौ
अधीर मन को कर जाती है ।
टटोलती है हर अपने को
खुदको अकेला पाती है ।।
निशा में लिपटी जिंदगी
निराशा में बहक जाती है ।
राहत की खोज में हरदम
खुदको भटकाती है ।।
जब किवाड़ सब बंद होते है
तब द्वार प्रभु का खुलता है ।
वही राह बनाता हरदम
लौ आस की जलाता है ।।
जो अधीर हो गये 'छुयाँल'
वही बाद में पछताते हैं ।
जो संभल गये वक्त पर
जीवनभर मुस्कराते हैं ।।
सर्वाधिकार सुरक्षित
©® संतोष नेगी ''छुयाँल"